हाथरस केस लगातार चौथे दिन सुर्खियों में है। गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को देर शाम हाथरस पहुंच गए हैं। भारी भीड़ के बीच घर में दोनों नेताओं ने परिजनों से बातचीत की। इसके पहले नोएडा के डीएनडी पर कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल और प्रियंका गांधी डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना किया गया था। नोएडा से राहुल को पांच लोगों के साथ हाथरस आने की अनुमति दी गई थी। वहां अधिक भीड़ इकट्ठी होने के कारण पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
– बूलगढ़ी में पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं राहुल और प्रियंका गांधी, घर के भीतर परिवार के साथ कुछ रिश्तेदार व कांग्रेस नेता ही मौजूद।
-बाहर किया था बैठने का इंतजाम पर भीड़ के चलते कमरे में मुलाकात।
– घर के बाहर बड़ी संख्या में मीडिया और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी
– न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार : प्रियंका
मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा है कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है। प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किये सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताड़ित किया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।
मथुरा में शांत रहे राहुल
इस दौरान राहुल गांधी से भी पत्रकारों ने सवाल किये लेकिन राहुल गांधी चुप रहे। कई बार राहुल गांधी की ओर सवाल दागे गये लेकिन वह शांत रहे।
– पीड़िता के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई
– हाथरस पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से करेंगे मुलाकात
– कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल, मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके।