नई दिल्ली : राष्ट्र सृजन अभियान स्टार प्रचारक, गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता जेठवा को नेपाल राष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। गीता जेठवा विगत कई वर्षों से अपने दायित्व एवं संगठन का कार्य सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
इनकी निष्ठा, त्याग, कर्मठता, ईमानदारी, लग्न, परिश्रम, संगठनात्मक सूझ बूझ एवं अनुभव को देखते हुए राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमुख प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ने नेपाल प्रभारी के पद पर नियुक्त किया हैं।
श्रीमती गीता जेठवा के नियुक्ति से भारत के भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम कम्पैन इंडिया फॉर नेपाल, नेपाल फॉर इंडिया को नेपाल एवं भारत में जन-जन तक पहुंचाने में बल मिलेगा।
गीता जेठवा की नियुक्ति से सूचना पाते ही भारत एवं नेपाल राष्ट्र के राष्ट्र सृजन अभियान के पदाधिकारियों एवं अभियानियों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया हैं। नेपाल राष्ट्र के राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमुख हर्षण पटनी, देवाशीष राज ने बताया कि गीता जेठवा के नियुक्ति से नेपाल में संगठन विस्तार का कार्य तीव्र गति से चलायमान होगा।